नई दिल्ली I केंद्र की मोदी सरकार में महिलाओं की असुरक्षा व शर्मनाक घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात 12 बजे इंडिया गेट पर मिडनाइट कैंडल मार्च निकाला. इस मार्च में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, निर्भया के माता-पिता, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और दिगविजय सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. साथ ही यहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इंडिया गेट पहुंचे.
लाइव अपडेट्स...
> राहुल और प्रियंका के जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इंडिया से वापस चले गए.
> राहुल गांधी समते तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता इंडिया से रवाना हुए.
> इंडिया गेट पर भयानक जाम लग गया है. चारों तरफ से गाड़ियां जाम हो गई हैं.
> राहुल बोले- मोदी सरकार महिलाओं को बचाने का काम शुरू करें.
> राहुल ने कहा- हम सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि इस मार्च को राजनीतिक न समझें, बल्कि इसे आमजन की आवाज मानें.
> राहुल ने कहा कि ये पूरे देश का मुद्दा है. ये राजनीतिक मुद्दा नहीं है. सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए.
> एसपीजी ने सुरक्षा के मद्देनजर राहुल गांधी को गाड़ी में बैठाया.
> राहुल गांधी को भी कार्यकर्ताओं का धक्का सहना पड़ा है.
> इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद प्रियंका भीड़ से निकलकर बाहर आईं.
> कांग्रेस के कैंडल मार्च में निर्भया के माता पिता भी पहुंच गए हैं.
> राजपथ पर कांग्रेस का मार्च रुक गया है, वहां पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी कार्यकर्ता बैठ गए हैं.
> कांग्रेस के इस मार्च में प्रियंका गांधी की छोटी बच्ची भी शामिल है.
इंडिया गेट पर मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंच गए हैं.
> राहुल गांधी कुछ देर में इंडिया गेट पहुंचेंगे.
नफीसा अलि, अंबिका सोनी, सोभा ओझा समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मार्च में मौजूद हैं.
> पुलिस के रोके जाने पर मानसिंह रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए हैं.
> अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद इस मार्च का कार्यक्रम तैयार किया है.
> गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, अहमद पटेल और अशोक गहलोत कैंडल मार्च में मौजूद हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours